{"_id":"69949fad61eaa4263103da3c","slug":"operations-will-soon-be-conducted-in-the-new-building-patients-will-get-relief-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148871-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नए भवन में जल्द होंगे ऑपरेशन, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नए भवन में जल्द होंगे ऑपरेशन, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के मार्च से संचालन शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक नए भवन में बिजली कनेक्शन की वजह से सुविधा शुरू नहीं हो सकी थी। अब कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू होने पर संचालन शुरू हो जाएगा। नए भवन के संचालन होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
जिला चिकित्सालय कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। अभी तक पुराने भवन में एक ही ऑपरेशन कक्ष में सर्जरी का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों को वेटिंग का भी सामना करना पड़ता है। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का नया भवन एक वर्ष पूर्व से बनकर तैयार है।
यहां पर ऑपरेशन कक्ष से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए उपकरण आदि लगा दिए गए थे, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया था। इसकी वजह से ओपीडी का भी संचालन पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया। एक सप्ताह पूर्व ऊर्जा निगम को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की और से बिजली कनेक्शन के लिए पूरा भुगतान करा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली कनेक्शन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद भवन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
Iमेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय के नए भवन में बिजली कनेक्शन के लिए कार्य शुरू हो गया है। नए भवन में ओटी शुरू होने से इलाज तेज और प्रभावी होगा। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। -डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेजI