फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympic

प्रोत्साहन मिला तो खिलाड़ियों का हब बनेगा प्रदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Olympic
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश कुमार यादव को सम्मानित करते सीएम योगी आदित - फोटो : BULANDSHAHR
प्रोत्साहन मिला तो खिलाड़ियों का हब बनेगा प्रदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने और प्रदेश से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। इसमें जिले के तीन खिलाड़ी स्क्रीट शूटर मेराज खान, बॉक्सर सतीश कुमार और रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी भी शामिल रहे।
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बॉक्सर सतीश व रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रोत्साहन मिला तो प्रदेश खिलाड़ियों का हब बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो खेलों को 10 साल के लिए गोद लेने की घोषणा की है, जिससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर भी मिलेगा। मेरठ मंडल में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय खोले जाने से भी खेलों में प्रतिभाएं बढ़ेंगी। इस दौरान समारोह में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिले के तीनों ओलंपियन को सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed