{"_id":"5730c12e4f1c1b7d0a919afd","slug":"officer-made-son-s-wedding-by-department-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग के पैसों से अफसर ने कराई बेटे की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के पैसों से अफसर ने कराई बेटे की शादी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 09 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
rupee
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के एक बड़े बिजली अफसर ने विभागीय पैसों से अपने बेटे की शादी करा दी। अफसर ने सभी बिजलीघरों की टीआई (अस्थायी निवेश) खोलकर लाखों रुपये की अवैध वसूली कर ली। मामले की शिकायत एमडी से होने के बाद अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जनपद के एक खंड अधिकारी के बेटे की शादी करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। जनपद के सर्किल द्वितीय के अंतर्गत खंड एक में तैनात इस अफसर ने अपने बेटे की शादी से पहले सभी बिजलीघरों की टीआई खुलवा दी।
खंड के सभी 16 बिजलीघरों की टीआई खोलकर बिजलीघर प्रभारियों ने 10-10 हजार रुपये की अवैध वसूली कर ली। करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर ली गई। इसकी शिकायत एमडी मेरठ से की गई है। एमडी मेरठ ने अधीक्षण अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। एमडी मेरठ अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चर्चा का विषय बनी अफसर के बेटे की शादी
इस अफसर के बेटे की शादी पूरे विभाग में चर्चित बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अफसर ने अपने बेटे की शादी के नाम पर खंड में तैनात बाबुओं से भी अवैध वसूली की है। सभी बिजलीघर प्रभारियों से लेकर ठेकेदारों, मीटर रीडरों, जेएमटी और बाबुओं से अवैध वसूली की गई। अब मामले की शिकायत के बाद बैठी जांच से अफसर ने हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं।
विद्युत निगम की मनमानी के चलते भटक रहा किसान
विद्युत निगम की मनमानी के चलते किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है। बिजलीपुर में हादसे को दावत दे रहे खेत से विद्युत लाइन और बाउंड्रीवाल से सटे ट्रांसफार्मर को हटाने की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
यहां तक कि विद्युत निगम के अफसरों ने एसडीएम के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया। इसे लेकर एसडीएम ने एसडीओ के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
सैंहड़ा फरीदपुर पोस्ट के बिजलीपुर गांव निवासी किसान तेजपाल सिंह के मुताबिक राजीव गांधी विद्युत परियोजना के तहत गांव में डाली गई विद्युत लाइन उसके खेत एवं बाउंड्री के ऊपर से गुजारी गई है।
साथ ही बांउड्री के पास ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। एसडीओ सुनील सिंह ने बताया कि राजीव गांधी विद्युत परियोजना से जुडे़ ठेकेदारों को दो बार कार्रवाई के लिए कह दिया गया है।