{"_id":"5fdcee528ebc3e3eac38f8e0","slug":"officer-found-absent-in-meeting-bulandshahr-news-gbd2104903124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में अनुपस्थित रहे क्षय रोग अधिकारी, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में अनुपस्थित रहे क्षय रोग अधिकारी, कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में अनुपस्थित रहे क्षय रोग अधिकारी, कटेगा वेतन
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति और जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता के भुगतान संबंधी बुकलेट प्रस्तुत न करने पर डीसीपीएम के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने आशा और एएनएम के भुगतान की केंद्रवार समीक्षा करते हुए भुगतान लंबित मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के प्रति नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही डीसीपीएम कुलदीप द्वारा सूचना उपलब्ध न कराने पर सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र तौली द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रम का भुगतान न होने पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक पर कार्रवाई और सही सूचनाएं न देने पर जिला लेखा प्रबंधक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में अंधता निवारण कैंप लगाकर निशुल्क चश्मा वितरण करने और गोल्डन कार्ड के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। जिले में संचालित 108 व 1021 एंबुलेंस की रैंडम आधार पर जांच करने और कोविड वैक्सीनेशन को लेकर मास्टर ट्रेनर नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष सर्विलांस अभियान के तहत चयन किए गए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।