{"_id":"6a47e6a2077e0cf24507ad24","slug":"objection-raised-against-the-fir-lodged-against-40-army-personnel-including-a-colonel-and-a-major-in-kishtwar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-158800-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किश्तवाड़ में सेना के कर्नल, मेजर समेत 40 जवानों पर एफआईआर का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किश्तवाड़ में सेना के कर्नल, मेजर समेत 40 जवानों पर एफआईआर का जताया विरोध
विज्ञापन
कलक्ट्रेट मेष्डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना के कर्नल, मेजर व 40 जवानों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने विरोध जताया है। संगठन ने शुक्रवार को डीएम कुमार हर्ष को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि किश्तवाड़ के अथोली थाने की पुलिस द्वारा कथित रूप से सेना के विशेष अभियान में प्रयुक्त वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद 17 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एन अरुण गांधी, मेजर विकास शर्मा व 40 जवानों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल दुर्गम परिस्थितियों में देश की अखंडता, संप्रभुता व संविधान की रक्षा करते हैं। इस प्रकरण से न सिर्फ सैनिक समाज व्यथित है बल्कि करोड़ों हिंदुस्तानियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी राम लखन राघव ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश सचिव शशि यादव, जिला प्रवक्ता किशन सिंह, तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद्र, सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, धर्मपाल सिंह, डीएस सोलंकी, कैप्टन नरेश सिंह समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।