{"_id":"67a4e61aa9e9c4d38f0c4a55","slug":"nutrition-received-after-five-months-distribution-started-to-beneficiaries-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-129208-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच माह बाद मिला पोषाहार, लाभार्थियों को वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच माह बाद मिला पोषाहार, लाभार्थियों को वितरण शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग को करीब पांच माह बाद पाेषाहार मिलने के साथ ही इसका वितरण शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार अभी सितंबर और अक्तूबर का पोषाहार मिला है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2025 का पोषाहार जल्द मिल जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह साल तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। आयु वर्ग के हिसाब से पोषाहार की व्यवस्था है।
3967 आंगनबाड़ी केंद्रों से 3,87,900 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता है। इनमें 50,451 गर्भवती और 22,910 धात्री महिलाएं हैं। 3,13,528 बच्चों और 1011 कुपोषित व अतिकुपोषित श्रेणी के बच्चों को योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
सरकार की संस्था से पोषाहार की सप्लाई दी जाती है। पोषाहार का वितरण प्रतिमाह पांच, 15 और 25 तारीख को किया जाता है। सितंबर 2024 से पोषाहार प्राप्त नहीं हो सका। ऐसे में लाभार्थियों को पोषाहार नहीं मिल सका।