{"_id":"571d02a74f1c1b44658b4b86","slug":"now-everyone-will-be-home-will-be-1-31-lakh-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सबका होगा घर, बनेंगे 1.31 लाख मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सबका होगा घर, बनेंगे 1.31 लाख मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अपना वेतन दोगुना करने वाले विधायकों को सरकार शिमला में रहने के लिए शानदार निवास भी मुहैया कराती है।
जनपद में कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। बेघर और जो कच्चे मकानों में गुजर बसर करने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान दिए जाएंगे। जनगणना 2011-12 के तहत जनपद में बेघर परिवारों की संख्या एक लाख 31 हजार 587 है। आवासीय योजना में ये सब परिवार पात्र जाने जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान निर्माण के लिए केंद्र सरकार 1.20 लाख रुपये खर्च करेगी। किसी को मकान बड़ा बनवाना है तो वह खुद निजी धनराशि खर्च कर मकान का दायरा बढ़वा सकता है।
विज्ञापन
यदि पैसा नहीं है तो लाभार्थी नाबार्ड से 70 हजार रुपये तक का ऋण ले सकता है। गरीब लाभार्थियों को ऋण पर सरकार सब्सिडी देगी। मकान में एक कमरा, किचन, बाथरूम, शौचालय और लॉबी होगी।
विज्ञापन