{"_id":"5828b0e24f1c1bc932b3bef3","slug":"now-distributed-cache-of-the-mobile-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल वैन से बंटेगा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल वैन से बंटेगा कैश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
500 और 1000 के नोटोें की बंदी के बाद पैदा हुई अफरातफरी को कम करने के लिए डीएम ने रविवार को अफसरों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में डीएम ने मोबाइल कैश वैन के स्थान चिंहित करने के लिए तीन अफसरों की कमेटी बना दी है। ये अफसर उन क्षेत्रों को चिंहित करेंगे, जो बेंक शाखाओं से कवर नहीं होते हैं।
जिले में सरकारी बैंक शाखाओं की संख्या 255 से अधिक हैं। कुछ देहात क्षेत्र ऐसे हैं, जो बैंक शाखाओं से कवर नहीं होते हैं। इन क्षेत्रों को कमेटी को चिंहित कर सूची डीएम को सौंपनी है। चिंहित स्थानों पर मोबाइन वैन कैश लेकर जाएंगी और ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से बांट देगी।
विज्ञापन
डीएम ने उन परिवारों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है जिनके यहां शादी ब्याह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम हैं। शादी ब्याह वाले परिवारों को पांच लाख रुपये दिए जाने के मैसेज को डीएम ने अफवाह बताया।
विज्ञापन
एसपी सिटी को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। लीड बैंक मैनेजर को आदेश दिया कि दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता के साथ रुपये दिए जाएं। बैंक शाखाओं में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए। डीएम ने प्राइवेट चिकित्सकों से भी वार्ता की।
डाक्टरों ने डीएम को हर इंसान का इलाज करने के प्रति आश्वस्त किया। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि 500 और 1000 के नोट के कारण इलाज नहीं रुकना चाहिए। डीएम ने एटीएम की तकनीकी खामी के विषय पर एलडीएम से चर्चा की और समाधान के लिए सुझाव मांगे हैं।