{"_id":"66a7cbb8f219414d9303d08f","slug":"notice-to-10-hospitals-and-labs-for-non-disposal-of-biowaste-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119494-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बायोवेस्ट का निस्तारण न होने पर 10 अस्पताल और लैब को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बायोवेस्ट का निस्तारण न होने पर 10 अस्पताल और लैब को नोटिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अब भी निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। सिनर्जी ग्रुप ने जिले के 10 अस्पताल/लैब पर कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र भेजा है। पत्र को संज्ञान में लेकर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालकों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने पर संबंधित पर जुर्माना लगाया जाएगा और दोबारा बायो वेस्ट मिलने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
सरकारी और निजी अस्पतालों के अलावा पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। जिसका नियमानुसार निस्तारण करना होता है। पंजीकृत के साथ-साथ झोलाछाप ने भी अपने चिकित्सालय और लैब पर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए सिनर्जी कंपनी से अनुबंध किया है। इसमें कुछ सर्विस लेने से मना कर देते हैं। जबकि नगर समेत जिलेभर में अधिकांश अस्पताल व लैब संचालक सड़कों पर बायो मेडिकल वेस्ट फेंक देते हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसी माह सिनर्जी ग्रुप ने जिले के 10 अस्पताल/लैब में बायो मेडिकल वेस्ट की सुविधा न लिए जाने पर कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र भेजकर मांग की गई।
इन अस्पतालों को भेजा गया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के विधिक सलाहकार हर्ष उदयचंद्रा ने बताया कि नगर के देवीपुरा की जीबी पैथोलॉजी लैब, डॉ. आचार्य न्यूरो सेंटर, स्वातिक सुपर स्पेशलिटी सेंटर, शर्मा हेल्थ केयर शिवपुरी, यश कृष्णा चंदा हॉस्पिटल चांदपुर, नवदीप हॉस्पिटल स्याना रोड, आस्था पॉली क्लीनिक निसुर्खा, सिटी नर्सिंग होम कसेरकलां, चौहान हॉस्पिटल ढकौली व ममता क्लीनिक अरनियां में बायो मेडिकल वेस्ट की कोई व्यवस्था न होने पर विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। इनमें से तीन ने सर्विस लेने से मना कर दिया और सात पर सिनर्जी ग्रुप का पेमेंट बकाया चल रहा है। इनमें से चार सेंटर बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
सिनर्जी कंपनी का पत्र मिलने पर संबंधित अस्पताल/लैब संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद भी बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं करते हैं तो संबंधित पर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ