{"_id":"582ca3d34f1c1b57368ffc37","slug":"note-changed-through-the-brokers-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों के माध्यम से नोट बदलवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलालों के माध्यम से नोट बदलवाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों पर लोगों ने दलालों के माध्यम से नोट बदली का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वैवाहिक कार्यक्रम वाले लोग चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। कस्बे के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में मंगलवार को नोट बदली नहीं करने तथा खाते से निकासी नहीं होने को लेकर रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
उपभोक्ता डब्बू ने बताया कि उसकी बहन की 24 नवंबर को शादी है। तीन दिन से लगातार बैंक में आने के बाद उसे नोट नहीं दिए जा रहे हैं। आरोप है कि दलालों का बैंक में जमावड़ा रहता है। उन्हें नोट देकर कालाबाजारी चल रही है। इस्लाम, सुरेश, अशोक, हरवीर सिंह आदि ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का व्यवहार पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
एक उपभोक्ता ने तो मामले की शिकायत एसडीएम स्याना से करते हुए बात बैंक प्रबंधक से कराई थीं। वहीं, खबर है कि जब मीडिया ने मामला जानना चाहा तो एक बैंक अधिकारी ने ग्राहक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि एसडीएम या मीडिया को बुलाया तो नोट नहीं बदलूंगा।
विज्ञापन
रुपये चेंज कराकर खाने की टिफिन में ले जाते हैं दलाल
कस्बा स्थित इलाहाबाद और पीएनबी बैंक पर पुरानी करेंसी चेंज कर दलालों द्वारा टिफिन में भरकर नोट निकाल कर लाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया और बैंक प्रबंधन को इसके लिए सचेत किया।
एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से रोजाना की रिपोर्ट मांगी है। शिकायत मिली थी कि कुछ लोग दलाली कर बैंक से रुपये निकालकर टिफिन में भरकर लाते हैं और वसूली कर लोगों को बांटते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम शिकारपुर उमाशंकर सिंह कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक और पीएनबी का निरीक्षण किया।
बैंक से कैश न मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
बैंक में कैश न होने के कारण बुधवार को लोगों को रुपये देने से मना कर दिया गया। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी जब लोगों को कैश नहीं मिला तो शाम करीब
चार बजे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
काफी संख्या में लोग खुर्जा मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन रुक गया। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह चौकी प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया। 4.30 बजे रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। वहीं, शिकारपुर में भी लोग कैश नहीं मिलने से परेशान दिखे।