{"_id":"6abbf98822ac26331c0f0e9f","slug":"not-a-single-player-turned-up-for-the-hockey-trials-six-were-selected-in-boxing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1034-166860-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हॉकी के ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची, बॉक्सिंग में छह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हॉकी के ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची, बॉक्सिंग में छह का चयन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रायल कराए गए। टांडा स्टेडियम में हुए बॉक्सिंग ट्रायल में छह महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि यमुनापुरम स्टेडियम में निर्धारित महिला हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची।
बॉक्सिंग के जिला स्तरीय ट्रायल में शिवानी, निधि, आफरीन, सुमन, वर्षा, छमा और कोमल का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अब मंडल स्तर की चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा। इसके बाद मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को छह अक्टूबर से गाजियाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
वहीं, महिला हॉकी के लिए यमुनापुरम स्टेडियम में सुबह 10 बजे से ट्रायल निर्धारित थे लेकिन निर्धारित समय तक एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंची। ऐसे में जिला स्तर पर हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि बॉक्सिंग के ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। महिला हॉकी के ट्रायल में कोई खिलाड़ी प्रतिभाग करने नहीं पहुंची।