{"_id":"65eb4b69bd1e3ac6cf08e8ef","slug":"normal-x-ray-film-not-received-in-district-hospital-even-after-a-month-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-112665-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला अस्पताल में एक माह बाद भी नहीं आई सामान्य एक्सरे की फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला अस्पताल में एक माह बाद भी नहीं आई सामान्य एक्सरे की फिल्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मैनुअल एक्सरे की फिल्म एक माह बाद भी नहीं आ सकी है। वहीं, काफी समय से बंद डिजिटल एक्सरे की मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है लेकिन, फिल्म कम होने पर विभागीय कर्मी एक एक्सरे की फिल्म पर दो मरीजों के एक्सरे कर रहे हैं। इससे फिल्म का साइज छोटा हो गया है।
जिला अस्पताल में संचालित एक्सरे कक्ष में मैनुअल व डिजिटल एक्सरे की मशीन लगी हुई हैं। यहां पर प्रतिदिन 150 से 200 मरीज एक्सरे कराने के लिए आते रहते हैं। इसमें मेडिकोलीगल व सड़क हादसों में घायल लोग भी शामिल रहते हैं। फरवरी माह में मैनुअल एक्सरे की फिल्म समाप्त हो गई। जिनके न आने से करीब तीन दिन एक्सरे सुविधा बंद रही। वहीं, मैनुअल की जगह डिजिटल एक्सरे की फिल्म विभाग को प्राप्त हुई। फिल्म आ जाने पर उनके समाप्त होने जाने का डर कर्मियों को सताने लगा। फिल्म की कमी न पड़े और अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। इसके लिए एक एक्सरे की फिल्म पर दो मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं। वहीं, मैनुअल एक्सरे की फिल्म कब आएगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि मैनुअल एक्सरे की फिल्म समाप्त हो जाने से पूर्व ऑर्डर भेज दिया गया। अब तक फिल्म नहीं आई है। डिजिटल एक्सरे फिल्म का साइज छोटा करने की जानकारी की जा रही है।