{"_id":"7d65900c423783417863c39c41e342cb","slug":"nomination-for-bdc-election-will-be-held-on-five-feburary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को नामांकन सात को होंगे ब्लॉक प्रमुख चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को नामांकन सात को होंगे ब्लॉक प्रमुख चुनाव
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात फरवरी को 1334 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) 16 ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 1336 बीडीसी चुनाव जीते हैं। जिनमें दानपुर क्षेत्र के एक बीडीसी का देहांत हो चुका है।
वहीं, सिकंदराबाद में एक उम्मीदवार दो वार्डों से विजयी घोषित हुए हैं। इसलिए क्षेत्र पंचायत के दो वार्ड रिक्त रह जाएंगे। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी एक फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेंगी। पांच फरवरी को सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से शाम तीन बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
इसी दिन नामांकन पत्रों की भी जांच की जाएगी। छह फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। सात फरवरी को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 1334 बीडीसी वोट डालेंगे।
वोटिंग का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक रखा गया है। तीन बजे के बाद काउंटिंग की जाएगी और इसी दिन चुनाव परिणाम की भी घोषणा होगी। हालांकि, विजेताओं को प्रमाण पत्र और शपथ बाद में दिलाई जाएगी।
16 ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए 1334 बीडीसी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो वार्ड रिक्त हैं। इनकी वोटिंग मान्य नहीं होगी। - कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी