{"_id":"56eee6764f1c1b3341f14f77","slug":"no-sign-of-relief-jwellers-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर भरोसा नहीं, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर भरोसा नहीं, हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हडताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने रविवार 18वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। चूंकि सरकार से बातचीत में कोई बात नहीं बन पाई। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया है। बाजार बंद होने से अब तक करीब 72 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद वर्मा ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार ने मांग पूरी नहीं की है। सरकार से रविवार को बातचीत भी हुई मगर कोई बात नहीं बनी। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने संबंधी खबर का खंडन किया है।
यदि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद में अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
व्यापारी विजय गौड़, नितिन वर्मा, सुंदरलाल, अनिल वर्मा, अशोके वर्मा, अरुण सोनी, डॉ. कमल किशोर भारद्वाज, सतीश चंद, राजकुमार, अशोक वर्मा, अजय सर्राफा, धीरज वर्मा, नवीन अग्रवाल, और विमल आदि ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
डिबाई में सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरने पर बैठे रहे। सर्राफा एवं स्वर्णकार एकता संघ के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल और कमल वर्मा के साथ-साथ इस मौके पर विनोद वार्ष्णेय, संदीप वर्मा, बंटी वर्मा, टीटू सर्राफ, चीनू सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
गुलावठी में भी सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर बाजार में ही धरना दिया। धरना देने वालों में ललित वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, दीपक वर्मा, राजकुमार वर्मा, खुशीराम वर्मा आदि शामिल रहे।