{"_id":"6aa1952d6368d2fdd3069e68","slug":"nephew-killed-uncle-injured-after-being-hit-by-a-canter-truck-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-164949-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कैंटर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कैंटर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर मृतक अनुज यादव का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-34 पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाचा का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजन शव को देखते ही बिलख उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रामभूल ने बताया कि उनके पिता बुद्धपाल सिंह (60), चाचा के बेटे अनुज यादव (32) के साथ बुधवार सुबह किसी कार्य से बाइक से बुलंदशहर जा रहे थे। नेशनल हाईवे-34 पर गांव दरियापुर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अनुज और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां, चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। बताया कि अनुज गांव में ही रहकर खेती करते थे।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर मौके से कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।