फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sub Inspector Kunwar Pal Singh dies of a heart attack after suffering sudden chest pain and collapsing in his

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले उपनिरीक्षक, कमरे में मिला केपी का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Sat, 19 Sep 2026 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

बुलंदशहर के  जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक केपी सिंह (59) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, जब उनको हार्ट अटैक आया। थाना प्रभारी अनु प्रताप ने बताया मूलरूप से मुरादाबाद निवासी कुंवर पाल सिंह वर्ष 1986 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Sub Inspector Kunwar Pal Singh dies of a heart attack after suffering sudden chest pain and collapsing in his
उपनिरीक्षक केपी सिंह की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल (59) शनिवार सुबह अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले।पड़ोस में रहने वाले साथी पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी परिजनों को दी।  थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के भरतपुर थाना क्षेत्र स्थित डूगरपुर गांव निवासी कुंवर पाल सिंह (59) वर्ष 1986 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद अलग-अलग जनपदों में उनकी तैनाती रही और वर्तमान में जहांगीरपुर थाना में तैनाती चल रही थी।

विज्ञापन

 
कुंवर पाल सिंह आसफपुर गांव के मकान में किराए के कमरे में रहते थे। उनके पड़ोस के कमरे में थाने पर तैनात सिपाही रोबिन रहते थे। शुक्रवार रात आठ बजे के बाद  ड्यूटी कर कुंवर पाल रोजाना की तरह अपने कमरे पर चले गए। वहीं पड़ोसी सिपाही रोबिन की नाइट ड्यूटी थी तो वह शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कमरे पर गए। उन्होंने देखा कि कुंवरपाल का कमरा बाहर से बंद नहीं है तो उनको लगा उपनिरीक्षक अभी ड्यूटी नहीं गए। वह उनसे मिलने कमरे में गए तो वह खुला हुआ था। कुंवरपाल फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े थे और शरीर अकड़ा हुआ था। उन्होंने थाने पर सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी और अन्य लोग पहुंचे व जांच पड़ताल की। इसके बाद कुंवर पाल को खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मुरादाबाद निवासी परिवार को दी।
विज्ञापन


एक साल पहले आए थे थाने पर 
थाना प्रभारी ने बताया कि पहले कुंवरपाल सिंह पुलिस लाइन में थे। जहां से 18 सितंबर 2025 को उनकी तैनाती जहांगीरपुर थाने पर हुई थी। एक साल बाद ही उनकी मौत हो गई। जून 2027 में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उपनिरीक्षक के दो बेटे हैं, जिसमें पुलिस की ओर से अन्य जांच प्रक्रिया की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बीपी बढ़ने या अन्य किसी बीमारी के चलते मौत होना सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। - शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed