{"_id":"6aae5561fa694ba4850ce747","slug":"laborer-body-found-by-roadside-police-arrived-at-scene-and-have-launched-an-investigation-family-members-suspe-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 19 Sep 2026 02:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:57 PM IST
सार
छतारी थाना क्षेत्र के लालगढ़ी गांव के बाहर सड़क किनारे मजदूर अशोक (45) का शव पड़ा मिला, जिसके गले में अंगोछा लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतारी थाना क्षेत्र के लालगढ़ी गांव के बाहर सड़क किनारे मजदूर अशोक (45) का शव पड़ा मिला, जिसके गले में अंगोछा लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। लालगढ़ी गांव के प्रधान नरेश शेखावत ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ किसान धान की फसल कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। तभी गांव के बाहर संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियो में एक शव पड़ा देखा। किसानों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पर नरेश व अन्य ग्रामीण वहां आ गए। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई, जो लिंटर डालने के कार्य में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ से जानकारी मिली कि अशोक कुमार के साथ घर में उनका बेटा अभिषेक और अभिषेक की पत्नी रहती थी। तीन बेटियों की पहले शादी हो चुकी थी। फिलहाल बेटा और बहू किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। दो दिनों से अशोक घर पर अकेले ही थे। जो प्रतिदिन मजदूरी कर लौटते और अक्सर शराब पीते थे। मौके पर उनके गले में अंगोछा लिपटा देखा गया और पैर में खून के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अशोक की हत्या की गई है। परिजनों की ओर से अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
शव को अभी पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। - मधुप कुमार सिंह, सीओ डिबाई।
विज्ञापन