फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neither getting fair price nor interest for sugarcane: Trilok Tyagi

न मिल रहा गन्ने का उचित मूल्य और न ही ब्याज : त्रिलोक त्यागी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Neither getting fair price nor interest for sugarcane: Trilok Tyagi
​शिकारपुर क्षेत्र के गांव ​शिकारपुर में रालोद की विचार गोष्ठी को संबा​धित करते राष्ट्रीय महासचि
बुलंदशहर। केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। अभी तक न तो किसानों को उचित गन्ने का मूल्य मिल रहा है और न ही अभी तक गन्ना मूल्य तय किया है। इतना ही नहीं पिछले सात साल से किसानों को बकाया गन्ना भुगतान का ब्याज नहीं मिल रहा है। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि रालोद की मांग है कि किसानों को पंजाब और हरियाणा की तरह गन्ने का उचित मूल्य दिया जाए। साथ ही किसान को बकाया राशि का ब्याज भी देना चाहिए। ऐसा होने पर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। हम राम को मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं लेकिन भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का होगा। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर पीके सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, जिला संयोजक डा. कुंवरवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी, सुनील चरौरा, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी, प्रबुद्ध कुमार, बिजेंद्र सिंह, गौहर अली, श्रीपाल सिंह और योगेश शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed