फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'My Village, My School' campaign to transform the face of PM Schools.

Bulandshahar News: मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान से संवरेगी पीएम विद्यालयों की सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए अब स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। ‘मेरा गांव-मेरा स्कूल’ अभियान के तहत ग्रामीणों और अभिभावकों से सुझाव लेकर विद्यालयों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें पढ़ाई की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई, पेयजल, खेलकूद और परिसर के विकास तक की जरूरतों को शामिल किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने गांव के स्कूल से जोड़कर उसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 39 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब ढाई हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभियान के तहत इन विद्यालयों की मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कर सुधार की जरूरतों को चिह्नित किया जाएगा। स्थानीय लोगों से मिलने वाले सुझावों को संकलित कर विद्यालय स्तर पर कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, खेलकूद की सुविधाओं, पौधरोपण और परिसर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर पूरे किए जा सकने वाले कार्य विद्यालय स्तर पर कराए जाएंगे।
वहीं, अधिक बजट या संसाधनों की जरूरत वाले प्रस्ताव संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रखे जाएंगे। इससे विद्यालयों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराने में मदद मिलेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों की बेहतरी केवल शिक्षा विभाग या शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें स्थानीय लोगों और अभिभावकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।

इसी उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालयों में ‘मेरा गांव-मेरा स्कूल’ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी है। ग्रामीणों को विद्यालयों से जोड़कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed