फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   TB workers launch strike over seven-point demands.

Bulandshahar News: सात सूत्री मांगों को लेकर टीबी कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
TB workers launch strike over seven-point demands.
जिला क्षय रोग कार्यालय में विरोध जताते संविदा टीबी कर्मी। स्रोत : संगठन
बुलंदशहर। जिला क्षय रोग कार्यालय में सोमवार को सात सूत्री मांगों को लेकर टीबी के संविदा कर्मचारियों विरोध जता हड़ताल शुरू की। टीबी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं हो रहा। मांगों का जल्द समाधान न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। हड़ताल से टीबी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टीबी कंट्रोल एंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश पुंडीर ने कहा कि टीबी के संविदा कर्मचारी लंबे समय से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों की जांच, उपचार, फॉलोअप व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को वेतन, सामाजिक सुरक्षा व भविष्य की सुरक्षा से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की गई।
विज्ञापन

सभी ने शासन व संबंधित विभाग से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और उन्हें आवश्यक सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एसोसिएशन के महामंत्री सौरभ तेवतिया ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें समान कार्य-समान वेतन, ईपीएफ, कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस, मृत्यु के उपरांत आश्रित को नौकरी, लॉयल्टी बोनस, वार्षिक वेतन वृद्धि व समय पर वेतन व अन्य सुविधाएं देने की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हिमांशु राणा, गिरेंद्र राणा, संदीप राघव, संजय सिंह, अशोक कुमार, शैलेंद्र कुमार, विवेक राज, राकेश कुमार, राजकुमार, जयदीप सिंह, चंदन शर्मा, परमानंद शर्मा, विशाल कुमार, सविता, पूनम, निशा, हिमानी शर्मा व विनीत सत्यार्थी आदि मौजूद रहे।

टीबी रोगियों को हुई परेशानी

टीबी कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को जांच समेत अन्य सुविधाएं बंद रहीं। ऐसे में उपचार कराने आए खासकर नए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शमीम ने बताया कि पिछले काफी समय से खांसी रहने पर चिकित्सक ने टीबी की जांच कराने को कहा। यहां आया तो कर्मचारी हड़ताल में जाने की बात बताई।


कोट

कर्मचारियों की हड़ताल से कुछ परेशानी हुई है। पुराने मरीजों को पर्चे के अनुसार दवा दिलाई गई। एक कर्मचारी को जांच के लिए लगाया गया है। - डॉ. हेमंत रस्तोगी, जिला क्षय रोग अधिकारी

जिला क्षय रोग कार्यालय में विरोध जताते संविदा टीबी कर्मी। स्रोत : संगठन

जिला क्षय रोग कार्यालय में विरोध जताते संविदा टीबी कर्मी। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed