{"_id":"68164e4ed832e41e4b08c71f","slug":"my-sons-will-enter-the-house-and-kill-the-jackals-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-133385-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेरे बेटे घर में घुसकर गीदड़ों को ठोक देंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेरे बेटे घर में घुसकर गीदड़ों को ठोक देंगे...
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करती बबीता पांडे। संवाद
बुलंदशहर। खुर्जा रोड स्थित वैभव इंस्टीट्यूट में शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कवियों ने सरकार के पक्ष-विपक्ष और शहीदों के परिवारों की पीड़ा पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
सम्मेलन का आयोजन सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन और भावों की संकल्पना उड़ान कविता की के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। गाजियाबाद के ओज कवि स्वदेश यादव सैनिकों को छूट दो सारी कहानी रोक देंगे, मेरे बेटे घर में घुसकर गीदड़ों को ठोक देंगे का काव्यपाठ कर खूब वाह-वाह लूटी।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विशिष्ट वरिष्ठ नेता अनिल सिसौदिया, कॉलेज चेयरमैन चमन लाल शर्मा, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह व निदेशक परमानन्द कौशिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन
संस्था की अध्यक्ष बबीता पांडे ने सभी अरमान अपने अलगनी पर टांगती है मां, मिले रोटी न बच्चों को तो चौखट लांघती है मां, युवा कवि विकास त्यागी ने दुनिया के सारे सेक्युलर लोग बताएं, धर्म पूछकर ही क्यों मारा गया सुनाई।
वहीं, हास्य कवि सुनहरी लाल वर्मा छप्पर जैसी मूंछ भी लगती हैं अभिराम, करती आंधी के समय ये फिल्टर का काम आदि रचनाओं पर प्रस्तुति दी। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन चमन लाल शर्मा, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह एवं परमानंद कौशिक ने कवियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान आदेश चौहान, पिंटू गुर्जर, देव शर्मा, विकास सिंह, कृष्ण मिश्रा, शुभ पंडित, राम अवतार आदि का सहयोग रहा।