{"_id":"577d577c4f1c1be42f7f9e5f","slug":"mustard-oil-found-unsafe-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम गया सरसों का तेल फूटा गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम गया सरसों का तेल फूटा गुस्सा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों के तेल में चर्बी की मिलावट का आरोप लगाकर लोगों ने कलक्ट्रेट में फूड सेफ्टी विभाग के डेजीगनेटेड अफसर का घेराव किया। लोगों का आरोप है कि मिलावटखोरों ने सरसों के
तेल में चर्बी का प्रयोग किया है। लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
नवयुग समाज सेवा समिति के बैनर तले शहर के 35-40 लोग बुधवार दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने फूड सेफ्टी विभाग के डीओ को घेराव किया। आमिर जमशेद ने बताया कि मंडी गुरूसगंज स्थित एक दुकान से पांच लीटर सरसों का तेल खरीदा था।
सरसों के तेल का सेवन करते ही परिवार के सदस्यों को डायरिया की शिकायत हुई। मिलवाट की आशंका पर तेल को रेफ्रिजरेटर में रखने पर वह घी की तरह जम गया। लोगों ने तेल में चर्बी की मिलावट होने का अंदेशा जताकर डीएम से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित ने सरसों के तेल का सैंपल संबंधित अधिकारी को सौंपा है। तेल का एक नमूना सीसीएस यूनिवर्सिटी की एक लैब में भेजा गया है। इस दौरान राजू सैनी, आकिल, नवाब सैफी, आस मोहम्मद, शाहबुद्दीन, मोहसिन, इकबाल, शरीफ मौजूद रहे।