{"_id":"619e71b692c7782db131e298","slug":"murder-case-bulandshahr-news-gbd2299101117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह बाद अहमदगढ़ में कब्र से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह बाद अहमदगढ़ में कब्र से निकाला गया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस माह बाद अहमदगढ़ में कब्र से निकाला गया शव
अहमदगढ़। गांव अहमदगढ़ में बुधवार को एसडीएम शिकारपुर और थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक व्यक्ति का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई ने मौत पर संदिग्धता जताते हुए शिकायत देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
गांव अहमदगढ़ के मोहल्ला धीमरोवाली चौपाल निवासी हारून ने बताया कि भाई शाने आलम (45) ने करीब 11 साल पहले इसी गांव की रहने वाली एक महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शाने आलम अलीगढ़ में रहने लगा, जहां पर उसके चार बच्चे हुए। शाने आलम की अलीगढ़ में रहते हुए 11 जनवरी 2021 को सीने में दर्द होने पर उसकी पत्नी अफसाना ने मौत होने की बात कही थी। शाने आलम का शव गांव में लाकर दफना दिया गया था। शाने आलम की मौत पर संदिग्धता जताते हुए एसएसपी अलीगढ़ को पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। एसएसपी अलीगढ़ ने इस मामले से जिले के डीएम और एसएसपी को अवगत कराया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार ने शाने आलम का कब्र से शव निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराने के आदेश एसडीएम शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी को दिए थे।