{"_id":"619e71b5ae21ba230f6a9aec","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd229910283","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली
विज्ञापन
महिला अनीता का फाइल फोटो
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई में बुधवार तड़के तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बेखौफ बदमाशों ने दूध लेने के बहाने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में मृतका के भतीजे द्वारा हत्या की साजिश रचने की बात सामने आई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई निवासी अनीता (40) बुधवार तड़के अपने घर में भैंस का दूध निकाल रही थीं। बताया गया कि इस दौरान तीन बदमाश उनके घर में घुस आए और दूध लेने की बात कही। जिसके बाद बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। फायरिंग और शोर सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए। लेकिन, बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश बाइक से फिसलकर नीचे गिर गया, जिसे ग्रामीणाें व परिजनों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। परिजन गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लेकर गए। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिसकी शिनाख्त रोहित निवासी नेहरूगंज अनूपशहर के रूप में हुई है।
बच्चों के सामने ही मारी गोली
बताया गया कि दूध लेने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने अनीता को उसके पुत्र अमन व पुत्री ज्योति के सामने ही गोली मार दी। अपनी मां को लहूलुहान हालत में देखकर ज्योति को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
मां को याद कर बिलख रहे अमन और ज्योति
अनीता ने अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ा है। मृतका का पुत्र अमन 16 वर्ष का है और कक्षा 10 का छात्र है व 12 वर्षीय ज्योति कक्षा 4 में पढ़ती है। दोनों बच्चे अपनी मां को याद कर बिलखते रहे।
परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद