फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipal power cut, the whole town upset

कटी पालिका की बिजली, सारा शहर परेशान

Sun, 05 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal power cut, the whole town upset
लाइट

विज्ञापन

बकाया बिल नही चुकाने पर नाराज पावर कारपोरेशन ने नगर पालिका व उसके नलकूपों का कनेक्शन काट दिया। इसके चलते नगरवासियों को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों के हिदायत के बाद भी ईओ अनिल कुमार ने बिल वेरीफाई नहीं किया।

इससे नाराज एसडीओ ने शनिवार को उच्च अधिकारियों के आदेश पर पालिका, व पालिका के नलकूपों का कनेक्शन काट दिया है। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि कार्पोरेशन ने एक साल का बिल एक साथ थमा दिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का बिल अधिक है। जिसकी जानकारी मांगी गई थी। कार्पोरेशन के अधिकारियों ने जानकारी देने के बजाय कनेक्शन काट दिया। जो नियम के विपरीत है। वह कार्पोरेशन के अधिकारियों की शासन से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


पालिका के नलकूपों में नहीं है जेनरेटर
 नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका के करीब 22 नलकूप लगाए है। इन नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। वहीं, सभी नलकूपों पर जनरेटर व डीजल की व्यवस्था कराना पालिका के लिए आसान नहीं होगा।  नलकूपों के नहीं चलने से नगरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कनेक्शन कट जाने के बाद पानी नहीं आने से बहुत परेशानी हो रही है। दैनिक कार्यो के लिए भी उन्हें नल से पानी लाना पड़ रहा है। -  इस्लामुद्दीन, छासियावाड़ा

पालिका की पानी सप्लाई सुबह से 5 से 7 और शाम में 4 से 6 बजे आती थी। शनिवार की शाम पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। - राजेंद्र सैनी, छासियावाड़ा

शाम में पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण उनके दैनिक कार्य पूरे नहीं हो सके।
- रईस अहमद, गद्दीवाड़ा
पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों के सामने पेय जल का संकट छाने लगा है। यदि सप्लाई जल्द ही बहाल नहीं हुई तो गरीब लोग पेय जल के लिए तरस जाएगे।
- मौ. हनीफ, गद्दीवाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed