{"_id":"64971d003ca42ea7ed029674","slug":"motor-wires-stolen-from-seven-tubewells-in-one-night-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-113-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक रात में सात नलकूपों से मोटर के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक रात में सात नलकूपों से मोटर के तार चोरी
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह में दूसरी बार सात किसानों के नलकूपों से मोटर के तार चोरी कर लिए गए। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम हिरनौटी निवासी किसान प्रेमराज, लोकेश, दीपक, चंद्रपाल, कालू, राकेश, पप्पू, ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके नलकूपों पर लगे मोटर को क्षतिग्रस्त कर उनसे तार चोरी कर लिया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी ग्राम हिरनौटी निवासी सात किसानों के नलकूपों से मोटर क्षतिग्रस्त कर तार चोरी कर लिए गए थे। निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद