फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Monkeys pounced on a girl studying on the roof fell from the roof of a two storey house to the road and died i

Bulandshahr: छत में पढ़ रही युवती पर झपटे बंदर, दो मंजिला मकान की छत से सड़क पर गिरकर मौत, पसरा मातम

Mon, 26 May 2025 04:43 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 May 2025 04:43 PM IST
सार

धौलाना कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान में रविवार देर रात छत पर पढ़ रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुलनाज पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचाव के दौरान गुलनाज दो मंजिला छत से गिर गई।

विज्ञापन
Monkeys pounced on a girl studying on the roof fell from the roof of a two storey house to the road and died i
छत से गिरकर युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलाना कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान में रविवार देर रात छत पर पढ़ रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुलनाज पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचाव के दौरान गुलनाज दो मंजिला छत से गिर गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता दिलशाद ने बताया कि गुलनाज पूरी लगन से पढ़ाई करती थी और परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार रात वह छत पर बैठी थी। तभी अचानक कुछ बंदर छत पर आ गए और हमला कर दिया। 

विज्ञापन


वह डर के कारण पीछे हटते हुए संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे सड़क पर आ गिरी। आसपास के लोग दौड़े और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  लोगों ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक नया नहीं है। आए दिन कई घरों में घुस जाते हैं, महिलाओं और बच्चों पर झपटते हैं। लेकिन नगर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। गुलनाज की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि अगर पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई की होती तो आज एक होनहार छात्रा की जान न जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed