फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dead body of young man was found hanging from tree in forests of Indore Kheda in Bulandshahar

बुलंदशहर: इंदौर खेड़ा के जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या कर लटकाने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 03:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Wed, 30 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
dead body of young man was found hanging from tree in forests of Indore Kheda in Bulandshahar
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सीओ डिबाई और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला डिबाई कोतवाली की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के इंदौर खेड़ा गांव के जंगल का है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed