फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Monkey attack, Veterinary doctor felt down and died

बंदर भगाते समय फिसला पैर, वेटनरी डॉक्टर की मौत

Wed, 16 Dec 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला, जहांगीराबाद
अमर उजाला, जहांगीराबाद Updated Wed, 16 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
 Monkey attack, Veterinary doctor felt down and died
नगर मे बंदरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर निवासी एक निजी पशु चिकित्सक के घर की छत पर बंदर उधम मचा रहे थे। डॉक्टर बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए थे। इस दौरान बंदरों की घुड़की से डरकर सीढ़ियों से गिरकर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ के हायर मेडिकल सेंटर में इलाज केे दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक अलीम शेख (46) के घर की छत पर शाम चार बजे बंदरों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बंदर छत पर सूखने के लिए फैलाए कपड़ों को फाड़ने लगे। इस पर अलीम छत पर पहुंच कर बंदरों को लाठी से भगाने लगे, इसी दौरान बंदरों की घुड़की से डरकर वह छत से नीचे उतरने लगे। हड़बड़ी में उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। पशु चिकित्सक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। जहां उपचार दौरान देर शाम अलीम ने दम तोड़ दिया। अलीम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीम के परिवार में पत्नी समेत दो बेटी और तीन बेटे हैं, वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed