फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MLA Guddu Pandit cut protection

विधायक गुड्डू पंडित की सुरक्षा में कटौती

Sun, 03 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLA Guddu Pandit cut protection
पुलिस - फोटो : amar ujala

। एमएलसी व राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद शासन ने विधायक बंधुओं के पर कतरने शुरू कर दिए हैं। दोनों से नाराज शासन ने गुड्डू पंडित की वाई श्रेणी की सुरक्षा में भारी कटौती करते हुए एस्कॉर्ट हटा ली है। हालांकि दोनों भाईयों को वाई श्रेणी की सुरक्षा बरकरार है। गुड्डू पंडित ने सपा सरकार पर उन्हें घेरने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि डिबाई विधायक गुड्डू पंडित और शिकारपुर से विधायक उनके भाई मुकेश शर्मा ने एमएलसी चुनाव व राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करके विरोधी पार्टियों को लाभ पहुंचाया था। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के आलाकमान दोनों भाइयों से खासे नाराज चल रहे थे। क्रॉस वोटिंग के बाद दोनों को पार्टी से निलंबित कर किया गया था। इसके बाद शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई। दोनों भाइयों के पर कतरते हुए एस्कॉर्ट सुरक्षा हटा दी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि डिबाई विधायक गुड्डू पंडित को वाई श्रेणी की सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ मिली हुई थी। बीते दिनों शासन के आदेश पर एस्कॉर्ट हटा दी है।
विज्ञापन


सपा कर रही मुझे घेरने की कोशिश
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने कहा कि सपा सरकार उन्हें घेरने में लगी हुई है। सरकार के लोग दोबारा पार्टी में बुलाना चाहते हैं। जानबूझकर मेरी सुरक्षा हटा ली गई है। दोनों भाईयों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed