फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meritorious students and teachers honored in Hindi

Bulandshahar News: हिंदी में मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and teachers honored in Hindi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नारायण समाचार पत्रालय में रविवार शाम को साहित्यकार संगम संस्था ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में अतिथियों ने हिंदी विषय के शिक्षकों और विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवयित्री और वैभव डिग्री कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. नीरज शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल और समाजसेवी भगवान दास सिंघल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा और संचालन प्रेम कुमार शर्मा ने किया। काव्य गोष्ठी में सभी साहित्य प्रेमी और कवियों ने वीर रस और हास्य रस पर कविताएं प्रस्तुत की। इसमें प्रमोद चंद गौड़, मनीष गुप्ता, वेद प्रकाश गौतम, साधना अग्रवाल, मदनेश शर्मा, कृष्णा गौतम, डॉ. बीडी अवस्थी, प्रीतम लाल शास्त्री, डॉ. एलबी चौरसिया, डाॅ. केशव कल्पांत, ऋतु गुप्ता, अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में दुष्यंत, चंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रामनिवास कंसल, धनेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article