{"_id":"69cd46741f07f43fa50bca0d","slug":"mata-ki-rasoi-stopped-operating-due-to-gas-shortage-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-854761-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गैस की किल्लत के चलते माता की रसोई का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गैस की किल्लत के चलते माता की रसोई का संचालन बंद
विज्ञापन
खुर्जा श्री नव दुर्गा मंदिर स्थित बंद पड़ी मईया की रसोई। संवाद
खुर्जा। नगर में स्थित श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में जरूरतमंद लोगों के लिए चलने वाली माता की रसोई का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर समिति की ओर से गैस किल्लत के चलते यह निर्णय लिया गया है। इससे सैकड़ों लोगों का मिलने वाला भोजन बंद हो जाएगा।
समिति के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि देवी मंदिर के बाहर माता की रसोई है, जहां पर मात्र पांच रुपये में एक प्लेट भोजन उपलब्ध कराया जाता था। यह भोजन जरूरतमंद लोगों और मजदूरों के लिए होता था। निरंतर बंटने वाले इस भोजन का खर्च मंदिर समिति की ओर से दिया जाता था। वर्तमान में एजेंसी की ओर से व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री बंद कर दी गई है, ऐसे में भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है। इसलिए बुधवार से रसोई का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। गैस की किल्लत दूर होने पर जल्द रसोई का संचालन शुरू किया जाएगा।
-- --