फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mastermind of GST evasion worth Rs 4 crore arrested

Bulandshahar News: चार करोड़ की जीएसटी चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of GST evasion worth Rs 4 crore arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसआईटी और साइबर सेल की टीम ने फर्जी फर्म पंजीकृत कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के एक और शातिर सदस्य अंकित उर्फ गुलशन निवासी दक्षिण पुरी, दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बोगस फर्म बनाई और करीब चार करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी की।
इस बड़े घोटाले की शुरुआत 23 सितंबर 2025 को हुई, जब राज्य कर अधिकारी धर्मपाल सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। विभाग की समीक्षा में सामने आया कि सर्व श्री टीएस एंटरप्राइजेज नाम की फर्म ने इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य माध्यमों से चार करोड़ रुपये की भारी-भरकम जीएसटी चोरी की है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ गुलशन ने बताया कि वह और उसके साथी गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को नौकरी दिलवाने का लालच देते थे। इस बहाने वे उन लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज ले लेते थे। इन्हीं असली दस्तावेजों का उपयोग कर वे जीएसटी पोर्टल पर फर्जी फर्में रजिस्टर्ड कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed