{"_id":"67a79069462d97ca7b029c38","slug":"martyr-memorial-and-sainik-complex-will-be-built-rs-1650-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129287-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बनेगा शहीद स्मारक और सैनिक कांप्लेक्स, खर्च होंगे 16.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बनेगा शहीद स्मारक और सैनिक कांप्लेक्स, खर्च होंगे 16.50 करोड़
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जल्द ही नए रूप में विकसित होगा। यहां पर शहीद स्मारक बनेगा और इंटीग्रेटिड सैनिक कांप्लेक्स बनेगा। अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस कार्य पर 16.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन एके शर्मा ने बताया कि कार्यालय के माध्यम से पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवार की समस्याओं का समाधान किया जाता है। कार्यालय का भवन काफी पुराना हो गया है। यहां पर जगह भी काफी है। इसलिए कार्यालय में शहीद स्मारक बनाने का निर्णय लिया है।
इसमें जिले के शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे। जिससे यहां आने वालों को यह पता चल सके कि शहीद हुए सैनिक किस गांव से ताल्लुक रखते थे। इसी तरह यहां पर इंटीग्रेटिड सैनिक कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास के अलावा ईसीएचसी अस्पताल, सैनिक रेस्ट हाउस और कैंटीन बनाने को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। संभावना है कि बनाकर भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से जल्द स्वीकृति मिल जाएंगी। इसके बाद यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।