फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death alleged

Bulandshahar News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। साथ ही चौकी पर हंगामा भी किया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव शाहपुर जट निवासी दीपक ने मंगलवार को तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन नेहा (26) की शादी 8 वर्ष पूर्व थाना जहांगीराबाद की पुलिस चौकी अमरगढ़ निवासी कपिल के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 9 बजे नेहा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में थी। जिसको उपचार के लिए ऊंचागांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ससुराल वाले उसे लेकर हापुड़ के एक अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ससुराल वाले शव को गांव ले आए और घटना की सूचना विवाहिता के परिजनों को दी। मंगलवार सुबह गांव पहुंचे परिजनों ने सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed