{"_id":"6772d5d0ebc21f8d0e028d9c","slug":"marriage-broken-after-not-getting-rs-5-lakh-in-dowry-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106430-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज में पांच लाख न मिलने पर शादी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज में पांच लाख न मिलने पर शादी तोड़ी
विज्ञापन
छतारी। बुलंदशहर निवासी परिवार को दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर सगाई के बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। जहां पर दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद लड़की के पिता की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना छतारी के नगला खुशहाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी का रिश्ता बुलंदशहर के सनोटा गांव निवासी नितेश यादव के साथ हुआ था। दोनों परिवार की मर्जी के बाद 19 मई की सगाई तय हुई।
इसमें लड़की पक्ष के लोग पर्याप्त दान दहेज लेकर लड़के घर पहुंचे, इसमें पीड़ित के करीब दो लाख रुपये खर्च हो गए। सगाई में नितेश व उसका भाई लगातार पांच लाख रुपये नकदी और एक कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी व्यवस्था करने में असमर्थता जताई। कुछ देर बाद लड़के नितेश, भाई जयदीप व कुलदीप और चाचा अनिल ने शादी के लिए इन्कार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद वह निराश होकर वापस घर आ गए।
पीड़ित ने मामले में एसएसपी बुलंदशहर को शिकायत दी, जहां से यह मामला डिबाई के परामर्श परिवार केंद्र पर गया। वहां पर भी लड़के पक्ष ने बात नहीं मानी। सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि मामले में दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।