फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Manifestation of Maharishi Valmiki celebrated with devotion

Bulandshahar News: श्रद्धा से मनाया महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Manifestation of Maharishi Valmiki celebrated with devotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना/शिकारपुर/गुलावठी। जिलेभर में शनिवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। साथ ही शोभायात्राएं भी निकाली गईं और भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
कांग्रेस के जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान चौ. नरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन वाल्मीकि, आस मोहमद क़ुरैशी, एड. अफनान इलाही, विमलेश बाल्मीकि, डॉ. सुजात अली, राम किशन जाटव, नरेश शर्मा, नेत्र पाल सिंह और बोबी चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर नगर के मोतीबाग पर राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा अराजनैतिक की ओर से भगवान बाल्मीकि प्रकोटोत्सव का मनाया गया। साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम संयोजक राजकुमार मकवाना ने बताया कि इस दौरान लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही भंडारा लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। वहीं, दूसरी ओर नगर में देर शाम भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्याना नगर के गढ़ स्टैंड स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मतलूब अली, हाजी अख्तर, बादल यादव, प्रेमवीर यादव, शकील अहमद, मुजाहिद अंसारी और दिनेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रान्त त्यागी ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म त्रेता युग में हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी, इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। अनिल बाल्मीकि ने कहा कि हम सब को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। विजय लोधी, ललित त्रिवेदी, संजय क्षोत्रिय, सुरेंद्र जैनवाल, मुकेश भारद्वाज, विपिन प्रजापति, बंटी जाटव व मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे। गुलावठी में बाल्मीकि धर्मशाला में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया रहे। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रामजीलाल, कुलदीप सिंहल, अनिल सिंहल, मयंक अग्रवाल, विद्यावती तोमर, डॉ. शोभा आनंद, आदेश चौहान, मिलाप सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार हाड़ा, दिलीप वाल्मीकि, कन्हैया, सुन्दर हाड़ा, मोहिनी, जान विवेक, करतार हाड़ा, अनिमेश आदि मौजूद रहे। संचालन जगतपाल सिंह ने किया। शिकारपुर की नगर पालिका में अध्यक्ष राजबाला देवी के नेतृत्व में प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान अपनी कड़ी मेहनत व लगन के साथ दिन-रात नगर शिकारपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगे सफाई मित्रों व कार्यवाहक सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद गौतम, लिपिक धीरज शर्मा, सफाई प्रभारी रितिक शर्मा और मौहम्मद कासिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed