{"_id":"6468af39c82516b9680b2d36","slug":"man-kidnapped-girl-after-blackmailing-her-by-making-a-private-video-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: पहचान छिपाकर करता रहा प्यार, फिर दिया धोखा; हिम्मत इतनी की मां के सामने उठा ले गया बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: पहचान छिपाकर करता रहा प्यार, फिर दिया धोखा; हिम्मत इतनी की मां के सामने उठा ले गया बेटी
Sat, 20 May 2023 05:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 05:00 PM IST
सार
बुलंदशहर में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस से गुहार लगाई है। एक युवक के अपना नाम छिपाकर प्रीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और फिर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
up police, up inspector
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी बीते कई दिनों से परेशान थी। 14 मई को पीड़िता ने अपनी मां को रोते हुए बताया कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसकी प्राइवेट फोटो-वीडियो बना ली। अब फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
पीड़िता युवती ने यह भी बताया कि आरोपी युवक बदमाश किस्म का है, जो उसके साथ कोई भी घटना को अंजाम दे सकता है। आरोप है कि 16 मई को पीड़िता युवती अपनी मां के साथ दवा लेने गई थी। रास्ते में आरोपी युवक अपने साथी के साथ कार से पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ बैठाकर ले गया। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल खान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।