फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Major accident during wedding ceremony several injured after roof collapses referred to higher medical center

बुलंदशहर: शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से कई लोग घायल; हायर सेंटर रेफर

Sun, 27 Sep 2026 10:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 10:36 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के इजू मौजपुर गांव में रविवार को एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Major accident during wedding ceremony several injured after roof collapses referred to higher medical center
शादी समारोह के दौरान गिरी छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव मौजपुर में रविवार देर शाम निकाह के दौरान हादसा हो गया। विदाई कार्यक्रम के वक्त मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसमें दबकर चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन



गांव मौजपुर निवासी फयाज की पुत्री सिमरन का रविवार को निकाह था। देर शाम करीब आठ बजे घर की छत पर विदाई की रस्में चल रही थीं। छत लोहे के गाटर और पत्थर की पटिया से बनी थी। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान अचानक छत के चार गाटर खिसक गए, जिससे छत का एक हिस्सा मलबे समेत नीचे आ गिरा। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर नीचे दबीं आबिदा (36), सीमा (40), रिहाना (35), आयशा (22) समेत छह लोगों को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने आबिदा और सीमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से शादी की खुशियां अफरा-तफरी में बदल गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed