{"_id":"67bddc93bc0f5bf4e10fa16d","slug":"mahashivratri-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130104-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : सुबह 6:47 बजे से शाम 6:15 तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : सुबह 6:47 बजे से शाम 6:15 तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर हाईवे से गुजरते शिव भक्त। संवाद
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर सुबह 6:47 बजे से शाम 6:15 तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ मार्गों पर गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सभी कांवड़ मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू है। बुधवार रात तक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में अमरोहा, बरेली, बदायूं, नरौरा और डिबाई की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की समस्या हो सकती है।
भूड़ चौराहा से गुलावठी होकर मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। स्याना अड्डा बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित हैं। दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा जाने वाले वाहनों को भूड़ चौराहा से शिकारपुर होते हुए नरौरा गंगा बैराज पुल से होते हुए अमरोहा, मुरादाबाद की ओर निकाला जा रहा है।
मेरठ और हापुड़ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से चौकी जोखाबाद, भूड़ चौराहा होते हुए नरौरा से बबराला होते हुए निकल रहे हैं। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा से दिल्ली की ओर जा रहे हैं। मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन गंवा से नरौरा होते हुए निकल रहे हैं। जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। नरौरा से अतरौली व अलीगढ़ जाने वाले वाहनों को डिबाई और छतारी होते हुए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
सभी शिवालयों पर पुलिस तैनात
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। सभी शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना पर काबू पाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। जनपद के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिक कांवड़ियों के पहुंचने से कहीं यातायात प्रभावित होता है तो तत्काल यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बन रहा दुर्लभ योग
पं. अंकुर शर्मा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त पूरा दिन बन रहा है। जलाभिषेक बुधवार को सुबह 6:47 बजे से शुरू होकर शाम 6:15 बजे तक शुभ रहेगा। हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है। भगवान शिव की शहद, भांग, धतूरा, शक्कर, कच्चा दूध, गंगाजल, दही, घी, फल, चंदन, बेलपत्र, अक्षत, इत्र, लौंग, इलायची, केसर, शमी पत्र, पंचमेवा, भस्म, रुद्राक्ष, पान, सुपारी, काला तिल, कपूर, धूप, दीप, हरसिंगार, आक या कनेर के फूल से पूजा अर्चना करनी चाहिए।