फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Luhrala Kisuli and groundwater contaminated, full 20 sample

किसौली और लौहराला में भूजल दूषित, भरे 20 नमूने

Mon, 08 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Luhrala Kisuli and groundwater contaminated, full 20 sample
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

किसौली और लौहराला का भूजल दूषित हो गया है। रविवार को जलनिगम की टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों गांव से 10-10 हैडपंपों से पानी के सैंपल लिए। इनको जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। जल निगम के अफसरों का कहना है पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्य योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


किसौली व लहोराला के ग्रामीणों ने जलनिगम में शिकायत की कि गांव में लगे हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। बीमारियोें के कारण पिछले वर्षों में जलजनित बीमारियों से 40 लोगों की मौत हो चुकी है, अन्य दर्जनों लोग पानी से होने वाले घातक रोगों की चपेट में हैं। शिकायत के आधार पर डीएम ने दोनों गांवों में पानी की जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन


जल निगम के तकनीकी स्टाफ ने किसौली और लौहराला में पानी के 10-10 सैंपल लिए। सभी नमूने सरकारी हैंडपंपों से लिए गए हैं। एक्सईएन जल निगम एसके भारद्वाज ने बताया कि  नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। पानी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद गांवों में स्वच्छ पेयजल की कार्ययोजना बना ली जाएगी। इन दोनों गांवों में दूषित पानी के चलते करीब 20 हजार लोगों को पीने को साफ पानी नहीं मिल रहा है। स्वच्छ  पेयजल के  अभाव में ग्रामीण बीमार पड़ने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed