फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

कपड़ा शोरूम मालिक से तीन लाख के जेवर और बाइक लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
loot
घायल लूट पीड़ित लोकेश सोलंकी। - फोटो : SIKANDRABAD
कपड़ा शोरूम मालिक से तीन लाख के जेवर और बाइक लूटी
विज्ञापन

चोला। बदमाशों ने तमंचे के बल पर चोला फ्लाईओवर के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड गारमेंट्स शोरूम के संचालक से करीब तीन लाख के जेवर और 20 हजार की नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश कारोबारी को धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
नगलाबंशी गांव के रहने वाले लोकेश सोलंकी उर्फ भारत सोलंकी ककोड़ में इलेेक्ट्रॉनिक्स एंड गारमेंट्स नाम से शोरूम चलाते हैं। सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह शोरूम को बंद कर घर जा थे। चोला फ्लाईओवर के नीचे खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी, डंडों से उन पर हमला बोल दिया जिससे वह बाइक से नीचे गिरकर चोटिल हो गए। बदमाशों ने तमंचे लहराते हुए 20 हजार रुपये, तीन लाख रुपये की कीमत की अंगूठी,सोने की चेन लूट ली। बदमाश लोकेश की बाइकऔर मोबाइल भी ले गए। बाद में एक राहगीर के मोबाइल से कारोबारी ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। थाने में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने कारोबारी से जानकारी लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अंगूठी न निकली तो बदमाशों ने चलाई बलकटी
लोकेश सोलंकी ने बताया कि अंगूठी नहीं निकली तो एक बदमाश ने बलकटी से वार कर अंगुली काटने की कोशिश की। इससे उसकी अंगुली की हड्डी अूट गई और अंगूठी निकल गई। बाइक से गिरने और लाठी डंडे लगने की वजह से भी लोकेश को चोट आई है। लोकेश ने बताया कि शोरूम में उसके भाई, भांजा भी काम करते हैं। शाम को शोरूम बंद करने के बाद सभी लोग कार से एक साथ घर लौटते थे। सोमवार को भाइयों के किसी कार्य से गाजियाबाद चले जाने के कारण वह बाइक से घर जा रहे थे। बदमाश फ्लाईओवर के नीचे घात लगाए बैठे थे। इससे आशंका है कि वह कई दिन से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बाग से मिली बाइक
पुलिस ने बताया कि बदमाशों द्वारा लूटी गई लोकेश की बाइक को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर आम के बाग से बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच का दावा कर रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
लगातार तीन दिन में दो हत्या और एक बड़ी लूट
जिले में लगातार तीन दिन में हत्या एवं लूट की तीन बड़ी वारदात हुई हैं। तीनों ही मामलों में पुलिस अहम सुराग हाथ लगने की बात कह रही है, लेकिन एक भी बदमाश पकड़ा नहीं जा सका है। रविवार को अगौता थाने के जौलीगढ़ गांव में तीन तलाक पीड़िता शबनम उर्फ रानी की सात वर्षीय पुत्री शबा की गला रेतकर उसके घर में ही हत्या कर दी गई। सोमवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीला विहार में किराए के मकान में रहने वाली मुस्कान पत्नी हसन की हत्या कर दी गई। अब सोमवार देर शाम को चोला में रेलवे फ्लाईओवर के नीचे नंगलाबंशी निवासी शोरूम संचालक से लूट हो गई।
अहम सुराग मिले
मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक को बरामद कर लिया गया है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी

जल्द होगी गिरफ्तारी
शबा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुस्कान हत्याकांड और भारत सोलंकी से हुई लूट का भी जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed