{"_id":"6581f4fafe8a44898c07cec4","slug":"limit-fixed-for-keeping-goods-outside-the-shop-traders-will-remain-within-the-radius-of-two-and-a-half-feet-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-8885-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकान के बाहर सामान रखने की सीमा तय, ढाई फुट के दायरे में रहेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकान के बाहर सामान रखने की सीमा तय, ढाई फुट के दायरे में रहेंगे व्यापारी
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में दिनों दिन बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को लेकर नगर के सभी व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ कस्बा चौकी में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी व्यापारियों ने तय किया कि दुकानों से केवल ढाई फुट के दायरे में सामान रखा जाएगा। मीटिंग में शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या पर चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी रमाकांत पचौरी ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों को जरूरत से ज्यादा बाहर कर रखा है। इससे दुकान सड़क तक आने से जाम की भारी समस्या बन जाती है, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोतवाल आरके पचौरी ने व्यापारियों से जाम की समस्या को गंभीरता से लेकर इसपर विचार करने को कहा यदि व्यापारियों ने अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा। नगरपालिका चेयरमैन किशनपाल सिंह लोधी व व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण की सीमा जो बैठक में तय हुई है उस पर ही अमल करेंगे यदि कोई व्यापारी तय सीमा से आगे अतिक्रमण करेगा तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का व्यापारी वर्ग कोई विरोध नहीं करेगा।
भविष्य में व्यापारी अपनी दुकान के अंदर ही कारोबार करेंगे दुकान का सामान नाली से ढाई फुट से आगे नहीं रखा जाएगा। फुटपाथ पर सिर्फ ग्राहकों के दो पहिया वाहन खड़े होंगे। काली सड़क पर किसी भी प्रकार का फल सब्जी चाट पकौड़ी आदि का ठेला भी खड़ा नहीं होगा। भारी वाहनों की एंट्री मुख्य बाजारों में बंद रहेगी जो दुकानदार इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगरपालिका तय सीमा पर ही निशान लगाएगी। इस मौके पर नगरपालिका के सफाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार, विजय गुप्ता, संजय कंसल, रोहित पहाड़ी, पूर्व सभासद नवीन बंसल, सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, जय भगवान गुप्ता, अमित कुमार, अजय बंसल, राजकुमार अग्रवाल, मुक्की सिंघल, मोनू जिंदल, विष्णु ठेकेदार, नरेश बंसल, सशांक सिंघल मौजूद रहे।