फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life threat to cuple

पंचायत का एलान : शादी के बाद प्रेमी युगल गांव आया तो कर देंगे हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
life threat to cuple
पंचायत का एलान : शादी के बाद प्रेमी युगल गांव आया तो कर देंगे हत्या
विज्ञापन

औरंगाबाद। एक ही बिरादरी के प्रेमी युगल की शादी के बीच में गांव की पंचायत खड़ी हो गई है। गांव के गण्यमान्य लोगों की हुई पंचायत में निर्णय लिया गया कि शादी के बाद प्रेमी युगल गांव में दिखा तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। पंचायत का करीब 51 मिनट का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया है।
जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवक और युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग है। दोनों गांव से भागकर शादी की फिराक में थ। इसी बी परिजनों को इसकी भनक लग गई। दोनों के परिजनों ने उन्हें खूब समझाया लेकिन वे शादी की जिद पर अड़े रहे। रविवार देर शाम मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में गण्यमान्य लोगों को भी बुलाया गया था। पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद निर्णय लिया कि यदि प्रेमी युगल नहीं मान रहा तो शादी करा दी जाए, लेकिन शादी के बाद उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं होगी। दोनों गांव में दिख गए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। अब प्रेमिका पक्ष ने प्रेमी को नामजद करते हुए औरंगाबाद थाने में तहरीर दी है। सूचना पर देर रात थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन

पंचायत का ऑडियो वायरल
गांव में हुई पंचायत का ऑडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस 51 मिनट के ऑडियो को सुनकर पंचायत में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों के बीच रविवार शाम को बैठक हुई थी। जिसमें कुछ निर्णय लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed