फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Let's try to get blood Tantric arrested

खून निकालने की कोशिश दो तांत्रिक गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 28 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Let's try to get blood Tantric arrested
arrested - फोटो : अमर उजाला

 देवी का प्रकोप उतारने के बहाने गंगा किनारे महिला का खून निकालने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तांत्रिक भाग निकले। इस दौरान गंगा किनारे बच्ची की बलि का शोर मचा तो सनसनी फैल गई। पुलिस पहुंची और पीड़िता को थाने ले आई। बाद में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मोरीगेट नई बस्ती निवासी कंचन अग्रवाल की शादी चार साल पहले दिल्ली निवासी अंकुर गर्ग से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी सुसराल वालों से बन नहीं रही है। इसके चलते वह अनूपशहर के मोहल्ला मोरीगेट नई बस्ती में रह रही है।
विज्ञापन


देर शाम थाना शिकारपुर के गांव नगलिया नूरपुर निवासी रंजीत और थाना अहार के गांव अमरपुर निवासी दया शर्मा आए और कहने लगे कि तुम पर देवी का प्रकोप है। उसे उतारने के लिए 1500 रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने कंचन से 1500 रुपये भी ले लिए और कंचन को उसकी दो साल की बेटी के साथ मंसूरी गंगाघाट पर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां पूजा-पाठ के दौरान उन्होंने कंचन से कहा कि देवी को खुश करने के लिए उसके खून की जरूरत है। यह कहकर एक तांत्रिक ने चाकू निकाला तो कंचन चीख पड़ी।  उसकी चीख सुनकर घाट पर मौजूद लोग दौड़ पड़े।


लोगों को देख  तांत्रिक भाग गए। इसी दौरान बलि का शोर मचा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर         जाकर से गोला, चाकू, सिंदूर, राल आदि तंत्र क्रिया का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed