फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard seen in village Bhakau, farmer saved his life by hiding

Bulandshahar News: गांव भड़काऊ में दिखा तेंदुआ, किसान ने छिपकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in village Bhakau, farmer saved his life by hiding
नरसेना क्षेत्र के गांव भड़काऊ के खेतों में गुलदार के पैरों के निशान देखते ग्रामीण। संवाद
नरसेना। भड़काऊ गांव में मंगलवार को किसान ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। किसान खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान तेंदुआ वहां आ गया। किसान ने किसी तरह नलकूप के कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। जानकारी पर गांव के लोगों ने जंगलों में तेंदुआ की तलाश की लेकिन वह नहीं दिखा। बीते करीब 15 दिनों में नरसेना, बुगरासी, ऊंचागांव और अहार क्षेत्र में तेंदुआ ने सेही और कुत्तों का शिकार किया है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल और पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले तेंदुआ ने गांव बरवाला में बाग की रखवाली कर रहे किसान पर हमला किया था। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों से कुत्तों को उठाकर ले जाने और किसानों द्वारा देखे जाने का दावा किया जा रहा है। मंगलवार को एक किसान ने गांव भड़काऊ के खेतों में तेंदुआ को देखने का दावा किया। किसान मानक चंद ने बताया कि वह खेत पर पानी लगा रहे थे। इतने में ही तेंदुआ घूमता हुआ वहां आ पहुंचा। जिसे देख वह दौड़कर नलकूप के कमरे में छिप गए और दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय बाद वह नलकूप के कमरे से बाहर निकले और डरते हुए गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तेंदुआ की जंगल में काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खेतों और गंगा किनारे जंगल में छिप जाता है और शिकार करने के लिए बाहर आता है। तेंदुआ के कई जगह पैरों के निशान भी देखे जा चुके हैं। पिछले 15 दिन से लगातार नरसेना, ऊंचागांव, बुगरासी और अहार क्षेत्र में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे और जाल लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को ड्रोन से गुलदार की तलाश करने के लिए कहा गया है। ताकि यह पता चल सके कि वह किस क्षेत्र में है और उसे आसानी से पकड़ा जा सके। लोग भी सजग रहें।
- विनीता सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed