{"_id":"668ebdb194ae08c5a009226b","slug":"leopard-seen-chasing-cow-cage-empty-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-118491-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गाय का पीछा करते देखा गया तेंदुआ, पिंजरा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गाय का पीछा करते देखा गया तेंदुआ, पिंजरा खाली
विज्ञापन
नरसेना में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। संवाद
नरसेना। तेंदुआ देखे जाने के चार दिन बाद भी वन विभाग का लगाया पिंजरा खाली है। जबकि ग्रामीण लगातार क्षेत्र में तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं, एक बार फिर ग्रामीणों ने बुधवार सुबह गाय का पीछा करते हुए तेंदुए को देखने का दावा किया है।
ग्रामीण देवेंद्र सिंह व मनीष ने बताया कि बुद्धि सिंह के ट्यूबवेल के समीप संजय सिंह के खाली पड़े खेत में तेंदुए को गाय का पीछा करते देखा गया। वह सुबह खेतों पर घूमने के लिए जा रहे थे। शोर मचाने पर तेंदुआ गाय का पीछा छोड़ गन्ने के खेत में घुस गया। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है। पिछले दिनों घेर में बंधी गाय पर झपट्टा मारने और ग्रामीण जितेंद्र राणा के घर पर लगे सीसीटीवी में तेंदुए को देखने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से लगातार क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। फिर भी वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार का कहना है कि पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।