फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Legislators will decide today the Brothers 'future'

आज तय होगा विधायक बंधुओं का ‘भविष्य’

Thu, 19 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Legislators will decide today the Brothers 'future'
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा में एंट्री नहीं कर सके विधायक बंधुओं के राजनीतिक भविष्य से बृहस्पवितार को पर्दा उठ जाएगा। विधायक बंधु सुबह नौ बजे प्रेस क्रांफ्रेस कर अपनी रणनीति का एलान करेंगे। उनका दावा है कि वह पश्चिमी यूपी की एक बड़ी पार्टी से जुड़ेंगे और उनकी पार्टी के सुप्रीमो से बात हो चुकी है।

वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज गुड्डू पंडित के समर्थकों ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री पर धोखा देने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। एमएलसी और राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के बाद सपा से बगावत करने वाले श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित काफी कोशिश के बाद भी भाजपा में प्रवेश नहीं पा सके। उनकी भाजपा नेताओं से नजदीकियां चल रहीं थी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बाबूजी की नाराजगी के चलते उन्हें भाजपा से टिकट तो दूर प्रवेश तक नहीं मिल पाया। भाजपा के किनारा करने के बाद विधायक बंधुओं के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। विधायक बंधुओं की नजर अब पश्चिमी यूपी की एक बड़ी पार्टी पर टिक गई हैं। बताया जा रहा है कि  पार्टी सुप्रीमो से विधायक बंधुओं की पार्टी के सुप्रीमो से दिल्ली में वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि वह लोग बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा कर दें। यदि इस पार्टी से इन्हें टिकट नहीं मिला तो विधायक बंधु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। गुड्डू पंडित बुलंदशहर तो मुकेश पंडित शिकारपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। विधायक बंधु भी बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आगामी रणनीति का एलान करेंगे।



दूसरी ओर  गुड्डू पंडित के समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने विधायक गुड्डू पंडित के साथ धोखेबाजी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed