फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lack of oxygen in the patient's death

ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत

Thu, 15 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lack of oxygen in the patient's death
वार्ड में जगह नहीं होने पर अस्पताल में मरीजों को लेकर घूमते तीमारदार। - फोटो : ब्यूरो

जिले में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार से रिटायर्ड सीओ समेत पांच और लोगोें ने दम तोड़ दिया। जिसमें नरसैना के गांव गेसूपुर में दो, सिकंदराबाद में रिटायर्ड सीओ समेत दो और बुलंदशहर में एक युवक की जान गई है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक मरीज ने ऑक्सीजन के अभाव में भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में हुई मौत के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मामले में जांच की बात कही है। नगर क्षेत्र के चांदपुर निवासी भानु (22) पुत्र भीमपाल को पांच दिन पहले बुखार होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को करीब एक बजे भानु की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसकी सांसे उखड़ने लगीं। उसे ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण भानु ने दम तोड़ दिया। भानु की मौत से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानु के परिजनों का कहना है कि उसे खाली ऑक्सीजन के सिलेंडर लगा दिया। ऑक्सीजन के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने पूरे मामले में जांच की बात कही है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव चांगोली निवासी सुरेंद्र सिंह (72) पुत्र रघुराज सिंह यूपी पुलिस में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे। उनका नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, बुधवार को ही गांव हीना (7) पुत्री हरकेश की बुखार से मौत हो गई। उधर नरसैना क्षेत्र के गांव गेसूपुर में बुखार से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। गांव गेसूपुर निवासी मतीहा खान (10) पुत्री जमाल खान ने बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया।

मतीहा मलेरिया से पीड़ित थी।  इसके अलावा शेरखान की पत्नी गुड्डी खान ने दम तोड़ दिया। बुखार से दो मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उपचार की व्यवस्था नहीं की है।


दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला अस्पताल में युवक की मौत की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अन्य मौतों की जांच कराई जा रही है कि मौत का कारण क्या रहा। गांव में मेडिकल टीम भेजी जा रही हैं। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed