{"_id":"65e0ac1404010727a3019cbc","slug":"khushi-kapasia-honored-for-winning-gold-medal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-112319-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी कपासिया को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी कपासिया को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी खुशी कपासिया ने हाल ही में गुजरात में लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद बुलंदशहर ही नहीं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने गांव भीखनपुर पहुंचकर खुशी को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी धर्मपाल सिंह गुर्जर की पोती खुशी कपासिया ने गुजरात में हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ऐसी प्रतिभाओं से समाज के युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रवीण भारतीय ने खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में जनपद बुलंदशहर के युवाओं को हर संभव मदद करने की बात कही। इस मौके पर राजेंद्र लोहिया, विनोद गुर्जर, मनीषा गुर्जर, बॉबी गुर्जर, सचिन लोधी, मोनिस खान आदि लोग मौजूद रहे।